We believe that true wellness begins with natural, chemical-free products that honor both the body and the planet.
At Vasudev Organic, we aim to bring farmers the very best in organic farming solutions. Introducing Crown, a premium-grade organic fertilizer and soil conditioner that ensures your crops reign supreme in quality and yield. Designed to rejuvenate soil health and provide complete nutrition, Crown empowers farmers to achieve unmatched agricultural success while nurturing the environment.
Crown is a high-performance organic fertilizer formulated with a perfect blend of essential nutrients, organic matter, and beneficial microbes. Its unique composition ensures that your crops receive the royal treatment, leading to healthier plants, higher yields, and sustainable farming practices.
क्राउन (सुमिक एसिड 95% WSG) एक उच्च गुणवत्ता वाला ह्युमिक एसिड आधारित क्रांतिकारी जैविक उत्पाद है। यह प्राकृतिक कार्बनिक पदार्थों को जैविक रूप से विघटित कर तैयार किया गया है, जिससे यह मिट्टी एवं पौधों के लिए अत्यंत उपयोगी बनता है। इसके नियमित उपयोग से भूमि की उर्वरा शक्ति में उल्लेखनीय वृद्धि होती है और पौधों का समग्र विकास बेहतर होता है।
क्राउन के उपयोग से मिट्टी की संरचना में सुधार होता है तथा सूक्ष्म सफेद जड़ों का तीव्र विकास होता है। यह जड़ों की पोषक तत्व अवशोषण क्षमता को बढ़ाता है, जिससे पौधे मिट्टी में उपलब्ध पोषक तत्वों का बेहतर उपयोग कर पाते हैं। साथ ही यह मिट्टी के पीएच (pH) मान को संतुलित रखने में सहायक होता है, जिससे भूमि लंबे समय तक उपजाऊ बनी रहती है।
इस उत्पाद के प्रयोग से पत्तियों में हरित द्रव्यों (क्लोरोफिल) की मात्रा बढ़ती है, जिससे प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया तेज होती है। इसके परिणामस्वरूप पौधों की वृद्धि बेहतर होती है, तना मजबूत बनता है और फसल की गुणवत्ता में सुधार होता है।
क्राउन पौधों को अधिक ठंड, अतिवृष्टि एवं अल्पवृष्टि जैसी प्रतिकूल परिस्थितियों में होने वाले तनाव से उबरने में सहायता करता है। इसमें मौजूद ह्युमिक एसिड, फुल्विक एसिड, विटामिन, ऑक्सीन एवं साइटोकाइनीन जैसे जैव सक्रिय तत्व पौधों को स्वस्थ, मजबूत एवं रोगों के प्रति अधिक सहनशील बनाते हैं।
क्राउन का उपयोग डिप एवं फोलियर स्प्रे दोनों रूपों में किया जा सकता है। डिप उपचार के लिए 100–200 ग्राम प्रति एकड़ की मात्रा उपयुक्त है। फोलियर स्प्रे के लिए 100 ग्राम प्रति एकड़ की मात्रा पानी में घोलकर समान रूप से छिड़काव करें। छिड़काव सुबह या शाम के समय करना अधिक प्रभावी रहता है।
उत्पाद को अनुशंसित मात्रा में ही प्रयोग करें। घोल बनाते समय साफ पानी का उपयोग करें और छिड़काव के दौरान सुरक्षात्मक उपाय अपनाएँ। उत्पाद को बच्चों और पशुओं की पहुँच से दूर रखें तथा खाद्य पदार्थों से अलग स्थान पर संग्रहित करें।
क्राउन को ठंडी, सूखी और छायादार जगह पर रखें। इसे नमी और सीधी धूप से बचाकर मूल पैकिंग में सुरक्षित रूप से संग्रहित करना चाहिए।